बाराबंकी: साहब हमें बचाय लेव पुलिस हमसे बयान बदलने का बना रही दबाव, भाजपा के बूथ अध्यक्ष मंत्री से लगाई न्याय की गुहार
बाराबंकी। साहब हमें बचाय लेव पुलिस हम पर बयान बदलने का दबाव बनाय रही .. मोहम्मद पुर खाला क्षेत्र के दुर्गापुर नौबस्ता निवासी पीड़ित रामविजय और उनके दादा की आंखों से आंसू बह रहे थे। होंठ कांप रहे थे। जब वे दोनों अपनी आपबीती प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री से फरियाद कर …
बाराबंकी। साहब हमें बचाय लेव पुलिस हम पर बयान बदलने का दबाव बनाय रही .. मोहम्मद पुर खाला क्षेत्र के दुर्गापुर नौबस्ता निवासी पीड़ित रामविजय और उनके दादा की आंखों से आंसू बह रहे थे। होंठ कांप रहे थे। जब वे दोनों अपनी आपबीती प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री से फरियाद कर रहे थे।
पीड़ित राम विजय की आंखों से निकलने वाले आंसू और कंपकंपाते होंठ इस बात की साफ गवाही दे रहे थे कि उन दोनों में पुलिस को लेकर कितना भय है। मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र का है जहां पीड़ित अपने भाई के कत्ल की शिकायत करने थाने पहुंचता है और पुलिस पीड़ित शिकायत कर्ता को ही थाने में बंद करके बुरी तरह पीटती है।
यही नहीं मित्र पुलिस कहीं जाने वाली पुलिस पीड़ित पर बयान बदलने के लिए थर्ड डिग्री करेंट का इस्तेमाल करती हैं न मानने पर वही मित्र पुलिस पीड़ित के दादा को भी करेंट के झटके देती है। यही नहीं पुलिस ने पीड़ितों को धमकी दी कि अगर बयान न बदला तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
इस पूरे प्रकरण से पीड़ितों ने जब मंत्री धर्मपाल सिंह को अवगत कराया तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक को फोन मिला कर सम्बन्धित थाने के इंचार्ज पर कार्यवाही करने और पीड़ित पक्ष के भाई की हत्या में शामिल लोगों पर तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: जहर खुरानी गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिकअप वाहन बरामद
