बहराइच: खेती करने के लिए किसानों को जारी करें डीजल बही व पशुपालन के लिए मिले दो हजार रुपए का अनुदान, किसान भगत राम ने सीएम के लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के वरिष्ठ किसान ने किसानों की समस्या को देखते मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र भेजकर मांगों पर अमल करने की मांग की है। उन्होंने मांगों पर अमल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शहर के जीबीएल कालोनी पुलिस लाइन रोड निवासी अधिवक्ता भगत राम मिश्रा बड़े काशतकार हैं। उन्होंने रविवार …

बहराइच। जिले के वरिष्ठ किसान ने किसानों की समस्या को देखते मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र भेजकर मांगों पर अमल करने की मांग की है। उन्होंने मांगों पर अमल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शहर के जीबीएल कालोनी पुलिस लाइन रोड निवासी अधिवक्ता भगत राम मिश्रा बड़े काशतकार हैं। उन्होंने रविवार शाम को अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर किसानों की समस्या से कराया।

किसान ने कहा कि छुट्टा मवेशियों से किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। आलम यह है कि किसान नियमित खेती को छोड़ रहा है। भगतराम मिश्रा ने कहा कि बीते पांच वर्ष में किसानों को छुट्टा मवेशियों और नीलगाय से नष्ट हुई किसानों की फसल की पूंजी को वापस दिलाया जाए। साथ ही भविष्य में खेती करने के लिए अनुदानित डीजल बही जारी किया जाए। घोषित मुफ्त सिंचाई के साथ दुधारू पशु पालन के लिए दो हजार प्रति पशु के हिसाब से प्रतिमाह अनुदान की मांग की।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से किसानों फायदा होगा। साथ ही लोग मवेशी पालन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मांगों पर अमल न किया गया तो वह किसानों की समस्या के लिए आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव कृषि और प्रमुख सचिव पशु पालन को भी पत्र भेजा है। मालूम हो कि भगतराम मिश्रा वर्ष 2004में लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस समय वह समाजवादी पार्टी के सदस्य भी हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: किसान भागीदारी प्राथमिकता अभियान का कल होगा शुभारंभ

संबंधित समाचार