14 दिन में किसानों को गन्ने का भुगतान दिलाने का वादा खोखला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खुशबु कालोनी में भारतीय किसान यूनियन (वर्मा) की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि भाजपा द्वारा 14 दिन के अंदर चीनी मिलों से गन्ना किसानों को भुगतान दिलाने का वादा खोखला साबित हो रहा है। चीनी मिलें किसानों को समय से भुगतान नहीं कर रही हैं। इससे गन्ना …

बरेली, अमृत विचार। खुशबु कालोनी में भारतीय किसान यूनियन (वर्मा) की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि भाजपा द्वारा 14 दिन के अंदर चीनी मिलों से गन्ना किसानों को भुगतान दिलाने का वादा खोखला साबित हो रहा है। चीनी मिलें किसानों को समय से भुगतान नहीं कर रही हैं। इससे गन्ना किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है।

जिले की चीनी मिलों पर चालू गन्ना सीजन का 500 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बकाया है। 400 करोड़ का ब्याज बकाया है। प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही गन्ना किसानों को भुगतान व ब्याज नहीं दिलाया गया तो किसान सड़कों पर आकर बड़ा आंदोलन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलामंत्री फहीम हुसैन ने कहा कि राज्य सरकार किसान विरोधी है।

जिसके लिए लड़ाई लड़ेंगे। संचालन सुशील गुज्जर ने किया। अलताफ हुसैन, सुमित चौधरी, संजीव राठी, गौरव राठी, अमित चौधरी, सरदार अर्जुन सिंह, अरविंद चौधरी, अमित मलिक, योगेंद्र सिंह, हाजी साजिद, मोहम्मद नसीम त्यागी, मोहम्मद वसीम, ओमवीर सिंह अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: तालाबों पर किया कब्जा तो होगी एफआईआर

संबंधित समाचार