बाराबंकी: रोडवेज बस का चालक टेंपो से टकराकर हुआ घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। रविवार की रात टेंपो और मोटरसाइकिल में आमने सामने से हुई भिड़ंत में बाइक सवार रोडवेज बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया । हैदरगढ़ कोतवाली के गांव टिकरा मजरे लाही निवासी …

बाराबंकी। रविवार की रात टेंपो और मोटरसाइकिल में आमने सामने से हुई भिड़ंत में बाइक सवार रोडवेज बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया ।

हैदरगढ़ कोतवाली के गांव टिकरा मजरे लाही निवासी विकास अवस्थी (35 ) रोडवेज बस चालक है। वह हैदरगढ़ से लखनऊ डिपो बस चलाता था। बस का देर रात आखिरी चक्कर लगाकर हैदरगढ़ डिपो से अपनी बाइक से वापस घर हो रहा था। तभी महराजगंज सड़क पर कबूलपुर गांव के सामने रायबरेली की तरफ से आ रहा टेंपो में भिड़ंत हो गई। जिससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां से पर चिकित्सकों ने इलाज किया और परिवार जन को सूचना दी।

पढ़ें-मध्यस्थता मिशन

संबंधित समाचार