मुरादाबाद : नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण में राजनैतिक पेशबंदी तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। पाकबड़ा क्षेत्र की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता मामले में राजनैतिक पेशबंदी शुरू हो गई है। कुंदरकी की ब्लॉक प्रमुख ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पति के बचाव की कोशिश शुरू की है। उधर, पाकबड़ा पुलिस मुख्य सरगना की गिरफ्तारी में असफल साबित हुई है। क्षेत्र की नाबालिग पीड़िता ने दुष्कर्म प्रकरण …

मुरादाबाद,अमृत विचार। पाकबड़ा क्षेत्र की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता मामले में राजनैतिक पेशबंदी शुरू हो गई है। कुंदरकी की ब्लॉक प्रमुख ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पति के बचाव की कोशिश शुरू की है। उधर, पाकबड़ा पुलिस मुख्य सरगना की गिरफ्तारी में असफल साबित हुई है।

क्षेत्र की नाबालिग पीड़िता ने दुष्कर्म प्रकरण पर एसएसपी के कार्यालय में गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने डींगरपुर निवासी महिला उसके पति सहित छह लोगों को नामजद किया। मामले में सामूहिक दुष्कर्म, घटना के षड़यंत्र और पोक्सो एक्ट की कार्रवाई की गयी है। गैंग की संचालक को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। उसके पति ने कोर्ट में समर्पण कर दिया है। पिछले दिनों पीड़िता ने ज्ञापन देकर दरिंदगी में एक और अध्याय जोड़ दिया। आरोप लगाया कि कुंदरकी की ब्लाक प्रमुख नगमा बेगम के पति (गुलाम जिलानी) ने भी मेरे साथ दुष्कर्म किया है। मामला चर्चा में आने के बाद से राजनैतिक गलियारे में तूफान है। वर्षों से सपा में रसूख दिखाने वाले गुलाम जिलानी ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। जबकि पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

उधर, कुंदरकी ब्लाक प्रमुख नगमा बेगम ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्र के नगला सालार निवासी ओंकार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि ओंकार सिंह राजनैतिक हित के लिए बेवजह मामले को तूल देने में जुटे हैं। वह पीड़िता से मिलकर हमारे पति (गुलाम जिलानी) को बदनाम कराना चाहते हैं। नगमा का आरोप है कि ओंकार सहित उनके साथियों ने इस मामले में पांच लाख रुपये की मांग की है। थाना प्रभारी रंजन शर्मा इन आरोपों को दरकिनार करते हैं। कहते हैं कि पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। पीड़िता की तहरीर पर छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। मामले में ब्लाक प्रमुख पति की कोई संलिप्तता नहीं है। गैंग की मुखिया गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, इसके लिए कोर्ट से कुर्की की कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पुलिस ने तमंचे के साथ दबोचा टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर, किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था आरोपी

संबंधित समाचार