बहराइच: अज्ञात लोगों ने खलिहान की जमीन पर किया कब्जा, लेखपाल ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग
बहराइच। मोतीपुर तहसील के ग्राम दलजीतपुरवा में ग्राम समाज की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस पर हलका लेखपाल ने खैरीघाट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मोतीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम दलजीतपुरवा के लेखपाल वंशराज हैं। लेखपाल ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और चौकी इंचार्ज बैबाही …
बहराइच। मोतीपुर तहसील के ग्राम दलजीतपुरवा में ग्राम समाज की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस पर हलका लेखपाल ने खैरीघाट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
मोतीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम दलजीतपुरवा के लेखपाल वंशराज हैं। लेखपाल ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और चौकी इंचार्ज बैबाही को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें लेखपाल का कहना है कि गाटा संख्या 1007 क्षेत्रफल 0.138 हेक्टेयर जमीन खलिहान और ग्राम समाज में दर्ज है।
इसके बाद भी आठ अप्रैल को रात में ग्राम दलजीपतपुरवा के मजरा अहिरन पुरवा निवासी दो लोगों ने फूस का छप्पर रख लिया। चौकी पर सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाई नहीं हुई। ऐसे में लेखपाल ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया गया है।
