सपा-प्रसपा नेताओं के बाद आजम खान से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम
सीतापुर। जेल में बंद आजम खान से मिलने के लिए सीतापुर जेल पहुंचने वाले नेताओं में अब आचार्य प्रमोद कृष्णम का भी नाम जुड़ गया है। कांग्रेस नेता के सीतापुर जिला जेल पहुंचने पर राजनीति अंदाजे लगाए जा रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री रविदास मल्होत्रा पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल …
सीतापुर। जेल में बंद आजम खान से मिलने के लिए सीतापुर जेल पहुंचने वाले नेताओं में अब आचार्य प्रमोद कृष्णम का भी नाम जुड़ गया है। कांग्रेस नेता के सीतापुर जिला जेल पहुंचने पर राजनीति अंदाजे लगाए जा रहे हैं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री रविदास मल्होत्रा पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को सीतापुर जेल पहुंचा थे, लेकिन उनकी मुलाकात आजम खान से नहीं हो सकी।
रविदास मेहरोत्रा ने सीतापुर जेल के बाहर मीडिया से कहा था, ‘आजम खान की तबीयत ठीक नहीं है। वह सो रहे हैं। बीजेपी ने आजम खान को साजिश के तहत 26 महीने से जेल में बंद रखा है। उन पर छोटे-छोटे मुकदमे लगाए गए हैं। बीजेपी जेल में कभी भी उनकी हत्या करवा सकती है। उन्हें फांसी वाली बैरेक में रखा गया है।’
