बाराबंकी: डायरिया प्रभावित इलाकों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, बांटी गई दवाइयां
बाराबंकी। सोमवार को हैदरगढ़ में फैले डायरिया से पीड़ित 16 लोगों के घरों में सीएचसी हैदरगढ़ की स्वास्थ्य टीम ने जाकर दवा बांटी है। उन्हें स्वास्थ्य के लिए सफाई की सीख दी है। घोसियाना लिल्होरा कोठी आदि वार्डो में दवा बांटी गई है। डायरिया के नए मरीज भी सोमवार को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचे। त्रिवेदीगंज सीएचसी …
बाराबंकी। सोमवार को हैदरगढ़ में फैले डायरिया से पीड़ित 16 लोगों के घरों में सीएचसी हैदरगढ़ की स्वास्थ्य टीम ने जाकर दवा बांटी है। उन्हें स्वास्थ्य के लिए सफाई की सीख दी है। घोसियाना लिल्होरा कोठी आदि वार्डो में दवा बांटी गई है। डायरिया के नए मरीज भी सोमवार को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचे।
त्रिवेदीगंज सीएचसी के टिकरा मजरे निवासी गांव निवासी रमजान (28), देवीशंकर अवस्थी (57) ,शाहपुर भक्तन के सुरेंद्र कुमार की पुत्री राजलक्ष्मी मौर्या (10 ), नगर पंचायत हैदरगढ़ के सुभाष वार्ड निवासी अंजनी कुमार की पत्नी अवधेश कुमारी (53 ) ,लिल्हौरा वार्ड नगर पंचायत हैदरगढ़ के निवासी अजय कुमार मिश्र , कोठी वार्ड नगर पंचायत हैदरगढ़ के निवासी ममता(26) यादव पत्नी भीम सेन यादव , सराय रावत निवासी रोहित मिश्रा पुत्र बद्री प्रसाद मिश्र (28 ), अंदूपुर मजरे अंसारी निवासी मानसी (17) पुत्री संतलाल के डायरिया हुई तो सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती हुई यहां इलाज हुआ।
इलाज के बाद इनको घर जाने के लिए छुट्टी कर दी गई है वही देवीशंकर अवस्थी की हालत ज्यादा बिगड़ने पर रेफर कर दिया गया है। सीएचसी हैदरगढ़ के फार्मासिस्ट अमरीश मिश्रा ने बताया कि हैदर गढ़ में रविवार को बैरिया की चपेट में आने के 16 मरीजों की घरों में स्वास्थ्य टीम जाकर दवा बांटी है वही 8 नए मरीजों का इलाज हुआ है देवीशंकर अवस्थी की हालत ज्यादा खराब होने पर रेफर किया गया है।
पढ़ें- यूपी में फिर पैर पसारने लगा कोरोना, स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क, जानें अपडेट
