अमरोहा : भाकियू की हुई मासिक पंचायत, किसानों ने कहा- समस्याओं से दिलाई जाए निजात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर, अमरोहा, अमृत विचार। नगर की मंडी समिति में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने तहसील स्तरीय मासिक पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में किसानों ने अपनी समस्याओं को रखा। कहा कि इन दिनों बिजली काफी परेशान कर रही है। पंचायत को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह ने कहा कि किसान बिजली का …

हसनपुर, अमरोहा, अमृत विचार। नगर की मंडी समिति में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने तहसील स्तरीय मासिक पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में किसानों ने अपनी समस्याओं को रखा। कहा कि इन दिनों बिजली काफी परेशान कर रही है।

पंचायत को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह ने कहा कि किसान बिजली का बिल जमा करने के लिए परेशान है। क्योंकि हाल में हुए विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों ने किसानों को भ्रमित करने का काम किया है। किसी पार्टी ने पूरा बिजली बिल माफ करने, तो किसी ने आधा बिल माफ करने की घोषणा की थी। जिससे किसानों को ओटीएस का फायदा नहीं मिल पाया। इसलिए अब दोबारा से ओटीएस लागू की जाए। जिससे किसानों को छूट के साथ बिल जमा करने की सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान चीनी मिल द्वारा तुरंत दिलाया जाए। आवारा पशुओं से किसानों को निजात दिलाई जाए और सभी विभागों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुका है। भ्रष्टाचार बंद कराया जाए। बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी किसानों को बिल के नाम पर परेशान कर रहे हैं, जिस किसान पर दस हजार का बिल है,उन्हे साफ हजार का बिल थमाया जा रहा है। रिश्वत लेकर बिल सही किया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह,महावीर सिंह चौहान,ठाकुर महेश सिंह,सीता देवी,कैलाश सिंह,बृजपाल सिंह,कमलेश देवी,कुसुम देवी,बीना,नीलम आदि किसान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर तीन वाहन आपस में टकराए, आठ घायल

संबंधित समाचार