पीलीभीत: दावत से लौट रहे बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत, बेटी गंभीर
पीलीभीत, अमृत विचार। दावत में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार प्रधानाध्यापक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हुई। हादसे की सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने जानकारी जुटाई। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर से सटी …
पीलीभीत, अमृत विचार। दावत में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार प्रधानाध्यापक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हुई। हादसे की सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने जानकारी जुटाई। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर से सटी राजीव कॉलोनी के रहने वाले विष्णु स्वरुप (51) पुत्र राम स्वरुप प्राथमिक विद्यालय राम नगरिया में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे। रविवार रात को एक परिचित के यहां शादी थी। इसकी दावत राम इंटर कॉलेज मार्ग पर एक बरात घर में थी। दावत में शामिल होने के लिए वह अपनी 13 वर्षीय पुत्री गरिमा के साथ गए थे। रात करीब साढ़े 10 बजे बाइक से दोनों घर के लिए निकले। रामलीला रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचते ही किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में पिता-पुत्री गभीर रूप से घायल हो गए। बरात से होकर आ रहे अन्य वाहनों पर सवार शिक्षकों ने उन्हें सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा देखा तो मदद को रुक गए। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले भी आ गए। आनन-फानन में पिता-पुत्री को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत गंभीर बताकर रेफर कर दिया गया। फिर दूसरे निजी अस्पताल ले गए। वहां भी इसी तरह का जवाब मिला।
इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने विष्णु स्वरुप को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटी को भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दूसरे दिन सोमवार को सुनगढ़ी पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाई। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: चुनाव सेल का सिपाही लूटता रहा महिला पुलिसकर्मी की अस्मत
