अमरोहा : लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल, 40 डिग्री पहुंचा तापमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। लू के थपेड़ों से जनजीवन हालबेहाल हो गया है। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्म हवा की वजह से बीमार होने की भी संभावना बनी रहती है। डाक्टरों की भी सलाह है कि इन दिनों में शरीर में पानी की कमी न होने दें। गर्म हवाओं …

अमरोहा, अमृत विचार। लू के थपेड़ों से जनजीवन हालबेहाल हो गया है। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्म हवा की वजह से बीमार होने की भी संभावना बनी रहती है। डाक्टरों की भी सलाह है कि इन दिनों में शरीर में पानी की कमी न होने दें। गर्म हवाओं से जहां तक संभव हो, बचकर रहें। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा और न्यूनतम 24 डिग्री रहा।

इस बार समय से पहले ही गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरु कर दिया। हालांकि पहले लू ज्यादातर मई और जून माह में चलती थी। लेकिन, इस बार अप्रैल से ही लू चलने लगी। जिससे खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही मौसम में गर्मी होने लगती है और देखते ही देखते दोपहर तक आसमान से आग बरसने लगती है। इसके साथ ही लू के थपेड़े लोगों को बेचैन करने लगते हैं। लू में बीमार होने की भी संभावना बनी रहती है।

सोमवार को सुबह के समय मौसम कुछ ठीक रहा, लगा कि आज गर्म हवा नहीं चलेंगी,लेकिन दोपहर-दोपहर होते-होते गर्म हवा भी चलने लगीं। हवा की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे है।चिकित्सक डा. प्रांजल मिश्रा कहते हैं कि लू से बच्चों और बुजुर्गें को खासतौर से बचाकर रखना चाहिए।ऐसे मौसम में शरीर में पानी की कम न होने दें और शरीर पर पूरे कपड़े पहने। सिर पर अगोछा जरुर रखें।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : भाकियू की हुई मासिक पंचायत, किसानों ने कहा- समस्याओं से दिलाई जाए निजात

संबंधित समाचार