Lock Upp में Kangana Ranaut ने किया बड़ा खुलासा, एक्ट्रेस बचपन में हो चुकी हैं ‘Sexual Harrasment’ का शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। रविवार को ऑनगोइंग रियलिटी शो में लॉक-अप की होस्ट कंगना रनोट ने एक बड़ा खुलासा किया। कंगना ने बताया कि बचपन में उन्हें सेक्शुअली असॉल्ट किया गया था। मुनव्वर का सीक्रेट सुनकर कंगना को भी अपने बचपन का ये इंसिडेंट याद आ गया। उनकी बातें सुनकर कंगना को भी नहीं रहा गया और उनका …

मुंबई। रविवार को ऑनगोइंग रियलिटी शो में लॉक-अप की होस्ट कंगना रनोट ने एक बड़ा खुलासा किया। कंगना ने बताया कि बचपन में उन्हें सेक्शुअली असॉल्ट किया गया था। मुनव्वर का सीक्रेट सुनकर कंगना को भी अपने बचपन का ये इंसिडेंट याद आ गया। उनकी बातें सुनकर कंगना को भी नहीं रहा गया और उनका भी सालों पुराना दर्द सबके सामने आ गया।

कंगना ने मुनव्वर की उनका सीक्रेट शेयर करने के लिए अप्रिशिएट किया और कहा कि कई सारे बच्चे इस स्थिति से हर साल गुजरते हैं। लेकिन हम इसके बारे में पब्लिक प्लेटफॉर्म पर बात करने से कतराते हैं। हममें से कई इस परिस्थिति से गुजरे होंगे कइयों को गलत तरीके से छुआ गया होगा। मैंने खुद फेस किया है। जब मैं बच्ची थी, तब एक जवान लड़का जो मेरे ही टाउन से थे, उसने मुझे गलत तरीके से छुआ था। और उस समय पर मुझे नहीं पता था कि इसका क्या मतलब होता है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका परिवार कितना प्रोटेक्टिव है, लेकिन हर बच्चा इससे गुजरता ही है।

कंगना ने आगे कहा कि आपको इस बात के लिए गिल्टी ठहराया जाता है। ये हमारी सोसाइटी में बच्चों के लिए बहुत बड़ी परेशानी है। वो लड़का मुझसे 3-4 साल बड़ा होगा, शायद वो अपनी सेक्शुएलिटी एक्सप्लोर कर रहा था। ये बहुत ही साहस वाली बात है मुनव्वर कि तुमने अपना एक्सपीरिएंस शेयर करने के लिए ये प्लेटफॉर्म चुना।

पढ़ें- नेहा धूपिया ने बेटे के साथ YOGA करते हुए शेयर किए PHOTOS, फैंस के साथ स्टार्स भी कर रहे COMMENTS

संबंधित समाचार