हल्द्वानी: ट्रक की टक्कर से घायल बहेड़ी के युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बहेड़ी का रहने वाला सुरेश कुमार (25) पुत्र पवन कुमार करीब 12 दिन पहले बाइक पर सवार होकर घर की ओर लौट रहा था। सुरेश …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

बहेड़ी का रहने वाला सुरेश कुमार (25) पुत्र पवन कुमार करीब 12 दिन पहले बाइक पर सवार होकर घर की ओर लौट रहा था। सुरेश पुलभट्टा के पास पहुंचा था कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरेश का सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गयी।

संबंधित समाचार