संभल : ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर
संभल, अमृत विचार। संभल-गवां मार्ग पर ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव …
संभल, अमृत विचार। संभल-गवां मार्ग पर ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम और घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना जुनावई क्षेत्र के गांव बदरई निवासी 35 वर्षीय चालक सुनील पुत्र शिशुपाल कंटेनर में सामान भरकर रविवार की देर रात संभल से गवां की ओर जा रहा था। कंटेनर लेकर जैसे ही कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव लधनपुर नारंगपुर के बीच मार्ग पर स्थित मंदिर के पास पहुंचा। सामने से टंकी फिटिंग का सामान लेकर आ रहा ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज को सुनकर आसपास के लोग नींद से जाग गए और मौके पर पहुंचे। भीड़ में से किसी व्यक्ति ने फोन कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों में फंसे कंटेनर व ट्रक चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक कंटेनर चालक सुनील की मौत हो गई। हादसे की वजह से जनपद मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र के गांव हतिया निवासी देवराज पुत्र प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया और एंबुलेंस की मदद से घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। चालक की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : किशोरी 20 हजार रुपये लेकर फरार, मुकदमा दर्ज
