बहराइच: प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाते समय झुलसी रसोइया, रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खरगौरा में तैनात रसोइयां सोमवार को खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर रसोइया झुलस गई। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खरगौरा जुनुब गांव में रसोइया 50 वर्षीय सुरसती पत्नी स्वर्गीय सत्तन की …

बहराइच। जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खरगौरा में तैनात रसोइयां सोमवार को खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर रसोइया झुलस गई। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खरगौरा जुनुब गांव में रसोइया 50 वर्षीय सुरसती पत्नी स्वर्गीय सत्तन की तैनाती है।

सोमवार को दोपहर में रसोइया बच्चों के लिए मिड डे मील का खाना बना रही थी। तभी गैस सिलेंडर में लीकेज शुरू हो गया। इससे आग लग गई। रसोइया झुलस गई। शिक्षकों ने आग बुझाया। इसके बाद रसोइया को सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-इटावा: कठौतिया स्कूल में दलित रसोइया को लेकर मचा बवाल, बच्चों के परिजन कर रहे बदलने की मांग

संबंधित समाचार