बहराइच: वेश बदलकर फरार हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा, कभी नेपाल तो कभी दूसरे जिलों में लेता था पनाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के गिरदा गांव निवासी एक ग्रामीण हत्या के मामले में वांछित था। हत्यारोपी वेष बदलकर कभी नेपाल तो कभी दूसरे जनपद में निवास कर रहा था। रविवार रात को उसके घर आने की सूचना मिली। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खैरीघाट थाने की पुलिस को सोमवार को एक …

बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के गिरदा गांव निवासी एक ग्रामीण हत्या के मामले में वांछित था। हत्यारोपी वेष बदलकर कभी नेपाल तो कभी दूसरे जनपद में निवास कर रहा था। रविवार रात को उसके घर आने की सूचना मिली। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खैरीघाट थाने की पुलिस को सोमवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी।लंबे समय से भेष बदलकर पुलिस को चकमा देने वाले हत्यारोपी को पुलिस ने दबोच लिया।

खैरीघाट थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह की अगुवाई में कांस्टेबल नकुल अग्रहरी, विनीत वर्मा ने मुखबिर खास की सूचना पर हत्यारोपी अम्बर सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी गिरदा को घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही पूरी कर पुलिस ने आरोपित को न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपित लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार था।

कई बार अदालत से कुर्की की कार्यवाही करने के लिए भी नोटिस आई। आरोपित लगातार कहीं नेपाल तो कहीं अन्य जगह पर भेष बदलकर रह रहा था। मुखबिर खास से सूचना मिली कि आरोपित घर पर है तभी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार किया।आरोपित को जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : पुलिस ने तमंचे के साथ दबोचा टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर, किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था आरोपी

संबंधित समाचार