बहराइच: निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 112 मरीजों की जांच कर बांटी गई दवाइयां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के चित्तौरा विकास खंड के ग्राम पंचायत बघोड़ा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए 112 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाइयां दी गई। बहराइच के झिंगहाघाट स्थित रेडिएंट हॉस्पिटल की ओर से चितौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत बघोड़ा में निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य …

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के चित्तौरा विकास खंड के ग्राम पंचायत बघोड़ा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए 112 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाइयां दी गई। बहराइच के झिंगहाघाट स्थित रेडिएंट हॉस्पिटल की ओर से चितौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत बघोड़ा में निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें पहुंचे मरीजों को निशुल्क दवाई का भी वितरण किया गया। शिविर में जनरल फिजिशियन डॉक्टर आदित्य प्रताप सिंह द्वारा 112 मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया गया। आए हुए मरीजों की ब्लड प्रेशर और शुगर की निशुल्क जांच की गई। मरीजों को निशुल्क दवा वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवपुर पुरुषोत्तम सिंह जायसवाल, मारवाड़ी युवा मंच के सचिव अंबर अग्रवाल, प्रधान गुड्डू जायसवाल, प्रधान फारुख खान ,प्रधान काशीराम ,प्रधान सफीक खान ,प्रधान मेराज खान, डॉ ओम प्रकाश यादव, डॉ. आरिफ, आरती चौहान, कुंती देवी, श्यामबाबू जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

यह  भी पढ़ें:-कुशीनगर: डॉ. सैमुएल हैनिमैन की जयंती पर आयोजित किया गया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

संबंधित समाचार