IPL 2022, CSK vs PBKS : शिखर का धमाका, पंजाब ने चेन्नई को 11 रनों से हराया
मुंबई। आईपीएल 2022 के 38वें मैच में शिखर धवन की धमाकेदार बल्लेबाजी के बदौलत पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रनों से मैच में पराजित कर दिया। पंजाब किंग्स ने शिखर धवन की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 187 रन बनाया। जिसके जवाब में चेन्नई की …
मुंबई। आईपीएल 2022 के 38वें मैच में शिखर धवन की धमाकेदार बल्लेबाजी के बदौलत पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रनों से मैच में पराजित कर दिया। पंजाब किंग्स ने शिखर धवन की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 187 रन बनाया। जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 6 विकेट खोकर 20 ओवर में केवल 176 रन ही बना पायी। पंजाब की आठ मैचों में यह चौथी जीत है। वहीं चेन्नई की आठ मैचों में यह छठी हार है।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडु, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, मिचेल सैंटनर, ड्वेन प्रिटोरियस, ड्वेन ब्रावो, मुकेश चौधरी, महीष थीक्षणा
पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, भानुका राजापक्षे, ऋषि धवन, कैगिसो रबादा, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा।
यह भी पढ़ें:-IPL 2022, PBKS vs CSK:चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला
