फतेहपुर: शराब माफिया मनमोहन सिंह के आलीशान मकान पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर किया था कब्जा
फतेहपुर। मलवा थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव में शराब माफिया मनमोहन सिंह उर्फ राकेश सिंह के आलीशान मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। बेशकीमती सरकारी जमीन पर करोड़ों की लागत से शराब माफिया के बने आलीशान मकान को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त करवा दिया। बेशकीमती सरकारी जमीन पर शराब माफिया मनमोहन सिंह उर्फ …
फतेहपुर। मलवा थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव में शराब माफिया मनमोहन सिंह उर्फ राकेश सिंह के आलीशान मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। बेशकीमती सरकारी जमीन पर करोड़ों की लागत से शराब माफिया के बने आलीशान मकान को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त करवा दिया।
बेशकीमती सरकारी जमीन पर शराब माफिया मनमोहन सिंह उर्फ राकेश सिंह ने अवैध कब्जा कर आलीशान भवन का निर्माण कराया था। एसडीएम के मुताबिक, शराब माफिया मनमोहन सिंह उर्फ राकेश सिंह ने खलियान, नवीन परती व ऊसर के 2430 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर आलीशान भवन का निर्माण किया था। जिसकी कीमत 55 लाख रुपये से अधिक है।
एसडीएम अवधेश निगम का दावा है कि इस शराब माफिया के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। पूर्व में इस पर दो बार गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा यह मलवा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
