नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में जमकर हुई मारपीट, एक की मौत, आठ गिरफ्तार
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा सेक्टर 39 स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में युवक पार्टी करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी बार स्टाफ से बहस शुरू हुई। देखते ही देखते पूरा मामला मारपीट में बदल गया। दोनों तरफ से हुए हमले में 35 साल के शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इस घटना में अब …
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा सेक्टर 39 स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में युवक पार्टी करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी बार स्टाफ से बहस शुरू हुई। देखते ही देखते पूरा मामला मारपीट में बदल गया। दोनों तरफ से हुए हमले में 35 साल के शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इस घटना में अब तक पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
सोमवार की रात मृतक बृजेश राय अपनी कंपनी द्वारा आयोजित पार्टी में गार्डन गैलेरिया के लॉस्ट लेमन्स बार में पहुंचे थे। वहां बार के कर्मचारियों से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। विवाद के बाद बार के कर्मचारियों और बाउंसर ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया जिसके बाद वो घायल हो गए। उन्हें जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है। बार के 14 कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ हो रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में आठ लोगों की पहचान हुई है।
पढ़ें- ट्रिपल मर्डर से दहला गोरखपुर: रायगंज में पति-पत्नी व बेटी की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी
