ट्रक की चपेट में आई बाइक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के खंडार थाना क्षेत्र में बाइक के ट्रक की चपेट में आने से आज सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ये परिवार अपने गांव से सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन जा रहा था कि सुबह करीब पांच बजे क्षेत्र के बोदल नाके …

जयपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के खंडार थाना क्षेत्र में बाइक के ट्रक की चपेट में आने से आज सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ये परिवार अपने गांव से सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन जा रहा था कि सुबह करीब पांच बजे क्षेत्र के बोदल नाके के पास इनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में तोहिद एवं उसकी पत्नी तरमीना बानो और तोहिद की मां मेमुना बानो की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाये और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें-

मानवता के समक्ष खड़े प्रश्नों का उत्तर भारत के अनुभवों, सांस्कृतिक सामर्थ्य से ही निकल सकता है: पीएम मोदी

 

 

संबंधित समाचार