बांदा: पत्नी की मौत के बाद फांसी लगाकर युवक ने की सुसाइड करने की कोशिश, मेडिकल कॉलेज रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की। हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कालेज बांदा रेफर किया गया। मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव का है। सुरेश पटेल उम्र 35 साल ने फांसी लगा कर अपनी जान देने की कोशिश की। परिजनों ने आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती …

बांदा। एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की। हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कालेज बांदा रेफर किया गया। मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव का है।

सुरेश पटेल उम्र 35 साल ने फांसी लगा कर अपनी जान देने की कोशिश की। परिजनों ने आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चाचा राजकुमार ने बताया कि 22 अप्रैल को सुरेश की पत्नी का देहांत चंडीगढ़ में हो गया था। इससे वह डिप्रेशन में था।

वह अंतिम संस्कार करने के बाद 25 अप्रैल को दोपहर के बांदा आया था। सोमवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पत्नी की मौत के बाद वह गुमसुम सा हो गया था।

पढ़ें- बरेली: प्रयागराज के भाजपा नेता समेत दो की सड़क हादसे में मौत, महंत नरेंद्र गिरी के सुसाइड नोट में था एक का नाम

संबंधित समाचार