रामपुर : मायावती के करीबी बसपा नेता पर टिकट दिलवाने के नाम पर 1.85 करोड़ की ठगी करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
सैफनी,रामपुर,अमृत विचार। बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबी कहे जाने वाले मुरादाबाद मंडल के सेक्टर प्रभारी साजिद सैफी व उनके पुत्र आजम खां सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ बिलारी से एमएलए का टिकट दिलवाने के नाम पर एक करोड़ 85 लाख रुपए ठगने व जानलेवा हमला करने के मामले में न्यायालय के आदेश के बाद …
सैफनी,रामपुर,अमृत विचार। बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबी कहे जाने वाले मुरादाबाद मंडल के सेक्टर प्रभारी साजिद सैफी व उनके पुत्र आजम खां सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ बिलारी से एमएलए का टिकट दिलवाने के नाम पर एक करोड़ 85 लाख रुपए ठगने व जानलेवा हमला करने के मामले में न्यायालय के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है।
पीड़ित सैफनी के पुरानी कर्बला मोहल्ला निवासी वसी मोहम्मद सैफी पुत्र वली मोहम्मद सैफी है। उन्होंने आरोप लगाते न्यायालय में गुहार लगाई थी, कि संभल के मोहल्ला दिल्ली दरवाजा निवासी साजिद सैफी बहुजन समाज पार्टी के बड़े नेता हैं। पार्टी में मुरादाबाद के मुख्य मंडल सेक्टर प्रभारी हैं। उन्होंने टिकट दिलाने के नाम पर उससे एक करोड़ 85 लाख रुपए ठग लिए हैं, और टिकट भी किसी और का करा दिया है।
आरोप है कि टिकट ना होने पर उसने जब अपनी रकम वापस मांगी तो उसे बिलारी बुला लिया और रास्ते में कुछ लोगों द्वारा उस पर जानलेवा हमला करा दिया जैसे-तैसे वह वहां से अपनी जान सुरक्षित करके भाग आया। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश किए थे जिस पर थाना सैफनी पुलिस ने साजिद सैफी उनके पुत्र आजम खान व चार अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें : साइबर ठगों के जाल में मुरादाबाद, 3.17 करोड़ से अधिक रकम उड़ाई
