मेरठ: एक चिंगारी से गंगानगर थाने में लगी भीषण आग, 60 से ज्यादा वाहन जलकर हुए स्वाहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। सोमवार को रात में आई तेज आंधी के चलते जर्जर लाइन के तारों से निकली चिंगारी से गंगानगर थाना परिसर में खड़े वाहनों में भीषण आग लग गई। आग से थाना परिसर में खड़े लगभग 60 वाहन जल कर राख हो गए। पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं …

मेरठ। सोमवार को रात में आई तेज आंधी के चलते जर्जर लाइन के तारों से निकली चिंगारी से गंगानगर थाना परिसर में खड़े वाहनों में भीषण आग लग गई। आग से थाना परिसर में खड़े लगभग 60 वाहन जल कर राख हो गए।

पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सभी पुलिसकर्मियों ने थाने से बाहर आकर जान बचाई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को फोन किया।

थाने में आग की सूचना पर एसपी देहात केशव कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड को पहुंचने में थोड़ी सी देर हो जाती तो पूरा थाना जल कर राख हो जाता।

पढ़ें- अमरोहा : हाईवे किनारे अचानक झाड़ियों में लगी आग

संबंधित समाचार