CM योगी ने भ्रष्टाचार पर अपनाई जीरो टॉलरेंस की नीति, IAS और PCS से मांगा उनकी संपत्ति का ब्योरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सीएम योगी ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अब प्रदेश के सभी मंत्रियों के साथ आईएएस और पीसीएस अफसरों से उनके संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री योगी कहा कि सभी लोक सेवक आईएएस/पीसीएस को अपनी व परिवार के सदस्यों की समस्त चल/अचल संपत्ति …

लखनऊ। सीएम योगी ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अब प्रदेश के सभी मंत्रियों के साथ आईएएस और पीसीएस अफसरों से उनके संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है।

मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री योगी कहा कि सभी लोक सेवक आईएएस/पीसीएस को अपनी व परिवार के सदस्यों की समस्त चल/अचल संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा करे। यह विवरण आमजनता के अवलोकनार्थ ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी मंत्रीगणों को सोमवार व मंगलवार को अनिवार्य रूप से राजधानी में रहना होगा। शुक्रवार से रविवार तक अपने निर्वाचन क्षेत्र/प्रभार के जिलों में जनता के बीच रहने का कार्यक्रम बनाएं।

टीम का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ मंत्री कम से कम दो जिलों का भ्रमण करेंगे। शेष मंत्री गणों को सुविधानुसार एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री समूह मंडलीय भ्रमण के दौरान एक मंडलीय समीक्षा बैठक करेगा। जनपदों को वर्चुअली जोड़ा जा सकता है।

प्रदेश भ्रमण के लिए गठित मंत्री समूहों के अध्यक्ष

  • उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या- आगरा मंडल
  • उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक – वाराणसी मंडल
  • सूर्य प्रताप शाही – मेरठ मंडल
  • सुरेश खन्ना – लखनऊ मंडल
  • स्वतंत्र देव सिंह -मुरादाबाद मंडल
  • बेबी रानी मौर्या – झांसी मंडल
  • चौधरी लक्ष्मी नारायण – अलीगढ़ मंडल
  • जयवीर सिंह- चित्रकूट धाम मंडल
  • धर्मपाल सिंह – गोरखपुर मंडल
  • नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’- बरेली
  • भूपेंद्र सिंह- मिर्जापुर मंडल
  • अनिल राजभर – प्रयागराज मंडल
  • जितिन प्रसाद- कानपुर मंडल
  • राकेश सचान – देवीपाटन मंडल
  • अरविंद शर्मा- अयोध्या मंडल
  • योगेंद्र उपाध्याय- सहारनपुर मंडल
  • संजय निषाद – आजमगढ़ मंडल

पढ़ें- योगी सरकार की कैबिनेट बैठक हुई सम्पन्न, इन नौ प्रस्तावों पर लगी मुहर

संबंधित समाचार