UP MLC Oath Ceremony : नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों ने ली शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों (एमएलसी) ने मंगलवार को विधान परिषद की शपथ ग्रहण की। विधानभवन के तिलक हाल में सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करायी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों (एमएलसी) ने मंगलवार को विधान परिषद की शपथ ग्रहण की। विधानभवन के तिलक हाल में सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करायी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे।

गौरतलब है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधान परिषद की स्थानीय निकाय प्राधिकार वाली 36 सीटों पर हाल ही में हुए चुनाव में 33 सीटें जीती हैं। दो सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों और एक सीट जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने जीती हैं। इसके साथ ही 100 सदस्यीय उच्च सदन में भाजपा की 66 सीटें हो गयी हैं। इसके साथ ही भाजपा का अब उच्च सदन में भी पूर्ण बहुमत हो गया है।

यह भी पढ़ें:-यूपी विधान परिषद चुनाव में बहराइच सीट पर खिला कमल, भाजपा प्रत्याशी की हुई जीत

संबंधित समाचार