रुद्रपुर: पेट्रोल डलवाने के रुपये नहीं देने पर किया चाकू से हमला
रुद्रपुर, अमृत विचार। बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार युवक से बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर बाइक सवार युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों पर नकदी व सोने की चेन लूटने का आरोप भी लगाया। भूरारानी निवासी …
रुद्रपुर, अमृत विचार। बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार युवक से बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर बाइक सवार युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों पर नकदी व सोने की चेन लूटने का आरोप भी लगाया।
भूरारानी निवासी सुरेंद्र सैनी ने पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल को वह साइकिल से बाजार जा रहा था। तभी क्षेत्र का ही रहने वाला रानू सैनी अपनी बाइक से आया और उसका रास्ता रोककर बाइक में पेट्रोल डलवाने के रुपये मांगने लगा। जो नहीं देने पर उसने अपने साले दिनेश सैनी के साथ मिलकर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में पीड़ित बुरी तरह जख्मी हो गया।
आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित की जेब में रखे दो हजार रुपये व एक छोटा मोबाइल छीन लिया। साथ ही शाम में घर पहुंचकर पीड़ित की पत्नी के साथ मारपीट कर उसके गले में पड़ी सोने की चैन भी छीन ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
