रुद्रपुर: नशे के इंजेक्शन बेच रहे दो युवकों को मोहल्ले वालों ने पकड़ा
रुद्रपुर, अमृत विचार। नशे के इंजेक्शन बेच रहे दो युवकों को मोहल्ले के लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों युवकों के पास से पुलिस को 17 इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना ट्रांजिट कैंप निवासी संजीव सिंह ने पुलिस को बताया …
रुद्रपुर, अमृत विचार। नशे के इंजेक्शन बेच रहे दो युवकों को मोहल्ले के लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों युवकों के पास से पुलिस को 17 इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
थाना ट्रांजिट कैंप निवासी संजीव सिंह ने पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल को रात 8.30 बजे वह अपने साथियों के साथ घर के पास खड़े थे। तभी उन्होंने देखा कि ए ब्लॉक में दो युवक घूम घमकर नशे के इंजेक्शन बेच रहे थे।
जिस पर उन्होंने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अरविंद नगर निवासी जितेंद्र मंडल और ग्राम पिपड़य्या देहोना थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत, यूपी निवासी सर्वेश कुमार बताया। उसके पास से नशे के 17 इंजेक्शन भी बरामद हुए। दोनों को उन्होंने थाने लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने संजीव की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
