जसपुर: सरकारी अस्पताल से ऑक्सीजन प्लांट के उपकरण चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। सरकारी अस्पताल स्थित ऑक्सीजन प्लांट के उपकरण चोरी हो गए । चिकित्सा अधीक्षक ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि विगत 24 अप्रैल की रात्रि में चोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर स्थित ऑक्सीजन प्लांट के सेक्शन टैंक में लगा तांबे का पाइप, प्रेशर मोटर, हैंड पंप एवं पानी की टोंटी व …

जसपुर, अमृत विचार। सरकारी अस्पताल स्थित ऑक्सीजन प्लांट के उपकरण चोरी हो गए । चिकित्सा अधीक्षक ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि विगत 24 अप्रैल की रात्रि में चोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर स्थित ऑक्सीजन प्लांट के सेक्शन टैंक में लगा तांबे का पाइप, प्रेशर मोटर, हैंड पंप एवं पानी की टोंटी व लोहे के पाइप आदि चुरा कर ले गए।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हितेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में अज्ञात चोर ऑक्सीजन प्लांट के सेक्शन टैंक में लगे उपकरणों की चोरी करके ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसकी रिकॉर्डिंग तहरीर के साथ पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

संबंधित समाचार