हरदोई: गैस सिलेंडर में अचानक हुआ विस्फोट, आग की चपेट में आईं 12 दुकानें
हरदोई। गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट होने से लगी आग ने वहां आस-पास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। नतीजतन वहां आग के भड़कने से भगदड़ मच गई। नगर पंचायत के पानी के टैंकर और दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस मंगलवार को गोपामऊ …
हरदोई। गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट होने से लगी आग ने वहां आस-पास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। नतीजतन वहां आग के भड़कने से भगदड़ मच गई। नगर पंचायत के पानी के टैंकर और दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस मंगलवार को गोपामऊ कस्बे में हुए हादसे की जांच कर रही है।
बताया गया है कि टड़ियावां थाने के कस्बा गोपामऊ का रहने वाला आशीष दिव्यांग है। वह एक खोखे में दुकान चलाता है,वही दुकान उसके गुज़र-बसर का ज़रिया था। मंगलवार को अचानक उसकी दुकान में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट होने से भड़की आग ने उसके आस-पास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
वही पास में मूलचंद के चाट पकोड़े की दुकान है। जसवंत की मिठाई की दुकान के अलावा करीब एक दर्जन दुकानों में आग लगने से वहां काफी नुकसान हुआ।इसका पता होते ही पहले नगर पंचायत का पानी का टैंकर आग को काबू करने के लिए बुलाया गया। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां वहां पहुंच कर आग को काबू करने लगी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू हो सकी।
हादसा होने की खबर से गोपामऊ की गलियों में भगदड़ मच गई। खबर सुनते ही टड़ियावां एसएचओ राजदेव मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचें। उन्होंने बताया है कि पुलिस जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। आग लगने से दुकानों में काफी नुकसान होना बताया गया है।
यह भी पढ़ें-दरभंगा में रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से दो बच्चों की मौत, दो झुलसे
