नैनीताल: जुलाई से नैनीताल वासियों को मिलेगी पाइप-लाइन से गैस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल वासियों को जुलाई माह की शुरुआत से भूमिगत गैस पाइप-लाइन की सुविधा मिलेगी। इसे लेकर जिला प्रशासन समेत नगर पालिका ने अपने सभी औपचारिकतायें पूरी कर ली हैं। गैस प्लांट स्थापित करने के लिए नगर पालिका द्वारा एचपीसीएल को मल्लीताल लकड़ीटाल में भूमि का आवंटन कर दिया गया है। अब जल्द …

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल वासियों को जुलाई माह की शुरुआत से भूमिगत गैस पाइप-लाइन की सुविधा मिलेगी। इसे लेकर जिला प्रशासन समेत नगर पालिका ने अपने सभी औपचारिकतायें पूरी कर ली हैं। गैस प्लांट स्थापित करने के लिए नगर पालिका द्वारा एचपीसीएल को मल्लीताल लकड़ीटाल में भूमि का आवंटन कर दिया गया है। अब जल्द ही यहां पाइप-लाइन खुदाई का काम शुरू कर हर घर को गैस पाइप-लाइन कनेक्शन से जोड़ दिया जाएगा।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि नैनीताल और भवाली के उपभोक्ताओं के लिए प्रथम चरण में गैस पाइप-लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इससे 30 हजार उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा और गैस खर्च में 40 प्रतिशत की कमी देखने को मिलेगी। एचपीसीएल की ओर से स्थानीय स्तर पर गैस पाइप-लाइन बिछाने के लिए सभी औपचारिकतायें पूरी कर ली हैं। जून माह के अंत तक शहर में गैस पाइप-लाइन का काम शुरू कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार