बरेली: खेत में किसान बना सकेंगे तालाब, मिलेगी सब्सिडी
बरेली, अमृत विचार। जल संरक्षण के साथ खेतों की सिंचाई के लिए मौसम के कठिन हालातों से किसान अब परेशान नहीं होंगे। वह खेत में तालाब बना सकेंगे। इसके लिए किसानों को 50 फीसद सब्सिडी मिलेगी। शुरुआत में किसान को केवल दो हजार रुपये जमा करने होंगे। कृषि विभाग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी …
बरेली, अमृत विचार। जल संरक्षण के साथ खेतों की सिंचाई के लिए मौसम के कठिन हालातों से किसान अब परेशान नहीं होंगे। वह खेत में तालाब बना सकेंगे। इसके लिए किसानों को 50 फीसद सब्सिडी मिलेगी। शुरुआत में किसान को केवल दो हजार रुपये जमा करने होंगे। कृषि विभाग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। तालाब बनने के बाद उसका निरीक्षण और जियो टैगिंग भी होगी ताकि किसी तरह से तालाब का दुरुपयोग न हो सके।
खेत में तालाब मध्यम और लघु आकार के होंगे। मध्यम तालाब के लिए दो हजार व लघु तालाब के लिए 1500 रुपये जमा करने होंगे। जिले में इसके लिए प्रचार प्रसार शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किसानों को पारदर्शी सेवा पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
इसके लिए खसरा खतौनी, खेत की फोटो लोड करनी होगी। वहीं, तालाब बनाने की योजना को लेकर बुकिंग खिड़की भी खोली जाएगी। पहले आओ पहले पाओ पर योजना आधारित है। 15 दिन के भीतर किसानों को आवेदन करना होगा। साथ ही तीन किस्तों में तालाब की सब्सिडी किसानों के खाते में आएगी।
शासन स्तर पर किसानों के लिए नई योजना आई है। खेत में तालाब बनाकर किसान न केवल जल संरक्षण कर सकेंगे, बल्कि मुसीबत के समय उस पानी का उपयोग भी कर सकेंगे।—धीरेंद्र चौधरी, जिला कृषि अधिकारी
ये भी पढ़ें-
बरेली: सब कुछ बताया पर नहीं कबूली हत्या की बात, सुसाइड नोट से खाया महेश की राइटिंग का मेल
