IPL 2022, RCB vs RR: कुलदीप और अश्विन की घातक गेंदबाजी, राजस्थान ने बेंगलुरु को दी 29 रनों से मात
पुणे। तेज गेंदबाज कुलदीप सेन (20 रन पर चार विकेट) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (17 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कम स्कोर वाले आईपीएल मुकाबले में 29 रनों से हरा दिया।राजस्थान की आठ मैचों में यह छठी जीत है और वह तालिका में …
पुणे। तेज गेंदबाज कुलदीप सेन (20 रन पर चार विकेट) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (17 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कम स्कोर वाले आईपीएल मुकाबले में 29 रनों से हरा दिया।राजस्थान की आठ मैचों में यह छठी जीत है और वह तालिका में नंबर एक स्थान पर पहुंच गयी है।
बेंगलुरु ने मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड और वनिंदू हसरंगा के दो-दो विकेटों की राजस्थान रॉयल्स को 20 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन पर रोक दिया था लेकिन बेंगलुरु के बल्लेबाज इस छोटे लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए और बेंगलुरु की टीम 19.3 ओवर में 115 रन पर सिमट गयी।
बेंगलुरु को इस तरह नौ मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान के लिए युवा तेज गेंदबाज कुलदीप सेन ने 3.3 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर चार विकेट चटकाए। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने भी तीन विकेट झटके।
यह भी पढ़ें:-IPL 2022 : सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के मैच में दिलचस्प होगी तेज गेंदबाजों की भिड़ंत
