योगी सरकार सरकारी नौकरी की तैयारी के लिये देगी फ्री कोचिंग, जानें पूरा प्लान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जरूरतमंद और गरीब युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग की सुविधा पा सकेंगे। इसे सौ दिन के एजेंडे के तहत तय कर पूरा किया जा रहा है। बता दें कि इसमें आरक्षण की कोई श्रेणी नहीं होगी इसकी सुविधा सभी वर्गों के युवाओं को मिलेगी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जरूरतमंद और गरीब युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग की सुविधा पा सकेंगे। इसे सौ दिन के एजेंडे के तहत तय कर पूरा किया जा रहा है। बता दें कि इसमें आरक्षण की कोई श्रेणी नहीं होगी इसकी सुविधा सभी वर्गों के युवाओं को मिलेगी।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ अभी तक मंडल स्तर पर संचालित है अब इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में शुरू किया जा रह है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग सेंटर्स में आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसर छात्रों को पढ़ाने के साथ ही उनका मार्गदर्शन करेंगे। इस दौरान उन्हें 2000 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड भी मिलेगा।

अभ्युदय कोचिंग के आवेदन के लिए abhuday.up.gov.in पर आनलाईन पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण उप्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के बाद होगा। हर साल उप्र प्रशासन और प्रबंधन अकादमी द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार सम्बंधित कोर्स में शामिल होने से पहले सभी अभ्यर्थियों की पात्रता परीक्षा होगी।

पढ़ें- अमेठी: सरकारी योजनाओं में लापरवाही बरतने पर चार अधिकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई

संबंधित समाचार