मैनपुरी: घरवालों के खिलाफ जाकर लड़की ने की लव मैरिज, भाई और चाचा ने उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुरी। प्रदेश के मैनपुरी में हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र में लड़की के लव मैरिज करने से नाराज उसके घरवालों ने घर में घुसकर नवविवाहित दंपत्ति को गोली मार दी। घटना में दुल्हन की मौके पर मौत हो गई, तो वहीं दूल्हे के साथ दो परिजन …

मैनपुरी। प्रदेश के मैनपुरी में हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र में लड़की के लव मैरिज करने से नाराज उसके घरवालों ने घर में घुसकर नवविवाहित दंपत्ति को गोली मार दी।

घटना में दुल्हन की मौके पर मौत हो गई, तो वहीं दूल्हे के साथ दो परिजन घायल हुए हैं। घायलों को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ CO अमर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने फरार हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

यह मामला पुरोहिताना मोहल्ला का है। यहां रहने वाले प्रेमपाल गोस्वामी के बेटे करण ने फर्रुखाबाद के कायमगंज की रहने वाली कोमल के साथ 20 अप्रैल को शादी की थी।

बता दें कि दोनों का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। करन के घर वाले तो इस शादी के लिए तैयार थे। लेकिन लड़की के घरवालें इस शादी का विरोध कर रहे थे। फिर भी कोमल की मां ने अपनी बेटी की शादी करवा दी।

पढ़ें-गाजियाबाद: कोरोना के मामले में हुई बढ़ोतरी, एक्टिव केस की संख्या 300 के करीब

संबंधित समाचार