योगी सरकार ने अवैध लाउडस्पीकरों पर जारी किया नया निर्देश, कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी सरकार ने राज्य में अवैध लाउडस्पीकरों पर एक नया निर्देश जारी किया है। नए निर्देश के अनुसार, सभी अवैध लाउडस्पीकरों को धार्मिक स्थलों से उतारा जाएगा, इस बीच जिला अधिकारियों को ईद और अक्षय तृतीया से कुछ दिन पहले 30 अप्रैल तक ऐसे सभी जगहों की रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है। …

लखनऊ। यूपी सरकार ने राज्य में अवैध लाउडस्पीकरों पर एक नया निर्देश जारी किया है। नए निर्देश के अनुसार, सभी अवैध लाउडस्पीकरों को धार्मिक स्थलों से उतारा जाएगा, इस बीच जिला अधिकारियों को ईद और अक्षय तृतीया से कुछ दिन पहले 30 अप्रैल तक ऐसे सभी जगहों की रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है।

यह नया निर्देश लाउडस्पीकर के पास में रहने वाले लोगों के लिए परेशानी से बचाने के लिए आया है। वहीं इन दिनों यूपी में जगह-जगह धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जा रहे हैं, और कई शहरों से तस्वीरें सामने आई हैं।

लखनऊ के कैसरबाग एसएसपी योगेश कुमार ने बताया कि कोर्ट और सरकार के आदेश के बाद सभी को ध्वनि प्रदूषण की जानकारी दी जा रही है। यह जानकारी सभी मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों, चर्चों और मैरिज हॉल को दी जा रही है। गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं लोग- एसीपी कैसरबाग, लखनऊ

पढ़ें- अयोध्या: शासन के निर्देश के बाद हरकत में आया प्रशासन, मंदिरों-मस्जिदों से उतरवाया लाउडस्पीकर

संबंधित समाचार