मेरठ: फ्लावर मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
मेरठ। जिले में गढ़ रोड पर मंगलवार रात तीन बजे फ्लावर मार्केट में भयानक आग लग गई। आग लगने से कई अस्थाई दुकानें जल गईं। आस-पास के दुकानदारों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी ने 40 मिनट के बाद आग पर आबू पाया। गढ़ रोड पर सजता है …
मेरठ। जिले में गढ़ रोड पर मंगलवार रात तीन बजे फ्लावर मार्केट में भयानक आग लग गई। आग लगने से कई अस्थाई दुकानें जल गईं। आस-पास के दुकानदारों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी ने 40 मिनट के बाद आग पर आबू पाया।
गढ़ रोड पर सजता है फूलों का बाजार
मेरठ में गढ़ रोड पर अक्षय पैलेस के पास फूलों का बाजार लगाया जाता है। यहां 20 से ज्यादा फूलों की दुकानें और खोखे हैं, जो बांस और लकड़ी से बने हुए हैं। यहां सभी फूल मिलते हैं। फूलों की यहां 13 दुकान जलकर राख हुई हैं।
फिलहाल आग किस वजह से लगी इसके कारण का पता नहीं चला। आग से 13 लोगों का आठ से 10 लाख रुपए का नुकसान होना बताया गया है।
पढ़ें-प्रदेश में कोयले के कारण बिजली का संकट, सरकार मानने को तैयार नहीं: कमलनाथ
