Cannes 2022: कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी मेंबर बनीं दीपिका पादुकोण, देखें पूरी लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी मेंबर के लिए चुनी गई हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल की तरफ से कुछ दिनों पहले जूरी मेंबर्स की लिस्ट जारी की गई, जिसमें एक्ट्रेस का नाम भी शामिल हैं। ये फिल्म फेस्टिवल 17 मई से शुरू होने वाला है। बता दें कि इस साल …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी मेंबर के लिए चुनी गई हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल की तरफ से कुछ दिनों पहले जूरी मेंबर्स की लिस्ट जारी की गई, जिसमें एक्ट्रेस का नाम भी शामिल हैं। ये फिल्म फेस्टिवल 17 मई से शुरू होने वाला है। बता दें कि इस साल विंसेन्ट लिंडन को जूरी का प्रेसिडेंट बनाया गया है।

इस साल प्रोग्राम में दीपिका के साथ ब्रिटिश स्टार रेबेका हॉल, नॉर्वे के फिल्ममेकर जोआशिम ट्रायर, अमेरिकन निर्देशक जेफ निकोलस, स्वीडेन की स्टार नूमी रपास, इरानी निर्देशक अशगर फरहादी, इटली की निर्देशक और एक्टर जैस्मीन ट्रिंका और फ्रांस के फिल्मकार लैड्ज ली को जूरी मेंबर बनाया गया है।

बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस कई बार प्रोग्राम के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। दीपिका पादुकोण ने इस बड़ी कामयाबी के बारे में अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जूरी मेंबर्स की फोटो शेयर की हैं और कान्स का धन्यवाद भी किया है।

पढ़ें-कृति सैनन जिम में दिखीं घंटों पसीना बहाते, एक्ट्रेस ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो

संबंधित समाचार