अयोध्या: बहन की मौत पर सवाल उठा रहे भाई ने CM पोर्टल पर की शिकायत, घर में लटका मिला था किशोरी का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। एक हफ्ते पहले घर में फंदे से लटके मिले दलित किशोरी के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। कोलकाता से आए भाई ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाते हुए सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। साथ ही उसका पोस्टमार्टम कराने की भी मांग की है। मामला तारुन थाना क्षेत्र के …

अयोध्या। एक हफ्ते पहले घर में फंदे से लटके मिले दलित किशोरी के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। कोलकाता से आए भाई ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाते हुए सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। साथ ही उसका पोस्टमार्टम कराने की भी मांग की है।

मामला तारुन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 9वीं कक्षा की छात्रा गांव के ही एक विद्यालय में पढ़ती थी। उसकी मां पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया है। 20 अप्रैल को बेटी को स्कूल जाने की बात कहकर मां खुद भी स्कूल चली गई। दोपहर स्कूल से मां लौटी तो देखा बेटी का शव कमरे के चौखट के मुहार के ऊपरी होल से दुपट्‌टे के सहारे लटक रहा था। उसके पैर जमीन में छू रहे थे। मां बेटी की मौत के सदमे से बदहवास थी।

ग्रामीणों ने शव को गांव के बगल दफना दिया था। इसके बाद मां ने घटना की जानकारी कोलकाता में रह रहे अपने बेटे को दी, जो वहां ईंट भट्ठे पर काम करता था। घटना की जानकारी पाकर भाई घर पहुंचा और मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस के अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई।

पीड़ित की शिकायत को जीडी रोजनामचा में दर्ज कर पुलिस ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। अब पुलिस को किशोरी के शव को कब्र से खुदवा कर शव का पोस्टमार्टम कराने का इंतजार है।

किशोरी के पिता राम किशन की भी 10 साल एक हादसे में मौत हो गई थी। केस की जांच कर रहे विवेचक दरोगा सुनील कुमार ने बताया कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है जैसा दिशा निर्देश मिलेगा उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें- संभल: युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, हत्या की आशंका

संबंधित समाचार