रायबरेली: नौकरी दिलाने के नाम पर युवती सहित तीन लोगों ने की ठगी, मुकदमा दर्ज
रायबरेली। क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर युवती सहित तीन लोगों ने धोखाधड़ी करके 28500 रुपए ठग लिए। ठगी के शिकार युवक ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। मानपुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है की संजय मिश्रा, …
रायबरेली। क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर युवती सहित तीन लोगों ने धोखाधड़ी करके 28500 रुपए ठग लिए। ठगी के शिकार युवक ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई है।
मानपुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है की संजय मिश्रा, गौरव मल्होत्रा और एक अज्ञात युवती सहित तीन लोगों ने कुछ दिन पहले नौकरी दिलाने के नाम पर उससे उसके अभिलेख मांगे। फिर धीरे-धीरे करके उससे 28500 रुपए धोखाधड़ी करके ठग लिए। जब उसे इस ठगी की जानकारी हुई तो सुरेंद्र सिंह ने तीनों आरोपितो से अपना पैसा वापस मांगा, तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
