बाराबंकी: फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना कोठी अंतर्गत नसीरपुर गांव निवासी 40 साल के युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खाना कोठी के खुजली …

बाराबंकी। थाना कोठी अंतर्गत नसीरपुर गांव निवासी 40 साल के युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खाना कोठी के खुजली पुरवा मजरे नसीरपुर गांव निवासी संतोष कुमार गुप्ता 40 साल के बेटे अमर गुप्ता हमेशा की तरह रात्रि भोजन के बाद घर दूर बने बरामदे में सोने के लिए चले गए। बुधवार सुबह परिजनों ने जब बरामदे की ओर देखा तो वह अवाक रह गए। बरामदे में लगे एक छल्ले से  शव लटक रहा था। जिसको देखकर परिजन रोने-विलखने लगे। उन सभी करुण आवाज सुनकर पूरा गांव मौके पर एकत्रित हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं संतोष की पत्नी गीता ने पुलिस को बताया की ऐसी कोई बात नहीं थी कि वह आत्महत्या जैसा कृत्य कर ले। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। जिनका घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है।

पढ़ें- अयोध्या: बहन की मौत पर सवाल उठा रहे भाई ने CM पोर्टल पर की शिकायत, घर में लटका मिला था किशोरी का शव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता