अयोध्या: मिल से उड़ने वाली राख और गंदे पानी के खिलाफ किसान लामबंद, गेट पर दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। यश पेपर मिल से उड़ने वाली राख और निकलने वाले गंदे पानी के खिलाफ बुधवार को क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। फैक्ट्री के गेट पर पहुंचकर ग्राम प्रधान व किसानों ने जमकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मिल प्रबंधन को पांच प्रमुख मांगों वाला पत्र दिया गया, जिस पर उन्होंने सहमति जताते …

अयोध्या। यश पेपर मिल से उड़ने वाली राख और निकलने वाले गंदे पानी के खिलाफ बुधवार को क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। फैक्ट्री के गेट पर पहुंचकर ग्राम प्रधान व किसानों ने जमकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मिल प्रबंधन को पांच प्रमुख मांगों वाला पत्र दिया गया, जिस पर उन्होंने सहमति जताते हुए 15 दिन में समस्याओं को हल करने का आश्वासन भी दिया है।

विकासखंड पूरा बाजार अंतर्गत रामपुर हलवारा के निकट स्थित यश पेपर मिल गेट पर धरना दे रहे प्रधानों व किसानों ने कहा कि गंदा पानी माझा क्षेत्र में भर जाता है। पानी से गुजरने वाले लोगों चर्म रोग की बीमारियां हो रही हैं। मवेशी भी गंदा पानी पीकर बीमार हो रहे हैं।

गंदा पानी नदियों में जाकर मिलता है, जिससे मछलियां व कछुए मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ तो मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा। मिल से उड़ने वाली राख के कारण दर्जनों लोगों की आंखें भी खराब हो चुकी हैं।

ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव ने बताया कि पांच मुख्य मांगें लिखित रूप से मिल प्रबंधन द्वारा स्वीकार की गई है, जिसमें 15 दिन के अंदर समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया गया है, जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

पढ़ें- आर्मेनिया : 25 अप्रैल से सरकार के इस्तीफे के लिए धरना देगा विपक्ष, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार