अयोध्या: फतेहगंज रेलवे ओवरब्रिज को कल मिलेगी सौगात, लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद करेंगे शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बहुप्रतिक्षित रेलवे ओवर ब्रिज 118 फतेहगंज का शिलान्यास करने के लिए गुरुवार को लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद अयोध्या आएंगे। सांसद लल्लू सिंह के प्रयासों की बदौलत शहर को 7 रेलवे ओवरब्रिज की सौगात मिली है, जिसमें 6 शिलान्यास मुख्यमंत्री के द्वारा किया जा चुका है। …

अयोध्या। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बहुप्रतिक्षित रेलवे ओवर ब्रिज 118 फतेहगंज का शिलान्यास करने के लिए गुरुवार को लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद अयोध्या आएंगे। सांसद लल्लू सिंह के प्रयासों की बदौलत शहर को 7 रेलवे ओवरब्रिज की सौगात मिली है, जिसमें 6 शिलान्यास मुख्यमंत्री के द्वारा किया जा चुका है। इन रेलवे ओवर ब्रिज को लेकर लेकर काम चल रहा है।

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि सहादतगंज से नयाघाट 11 सौ करोड़ की परियोजना की स्वीकृति मिल गयी है। जल्द ही इस पर भी काम शुरू हो जायेगा। अयोध्या व देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से निजात दिलाने के लिए 6 रेलवे क्रासिंगों पर ओवरब्रिज का निर्माण शिलान्यास होने के उपरान्त प्रारंभ हो गया है।

फतेहगंज रेलवे ओवरब्रिज के रूप में इसमें एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ने जा रही है। यह मार्ग शहर के व्यस्ततम मार्ग में एक है। लालबाग क्रासिंग की वजह से फतेहगंज चौराहा पर अक्सर लम्बा जाम लगा रहता है। देवकाली से सिविल लाइन जाने के लिए यह मुख्य मार्ग है।

जिले के गोसाईगंज, मयाबाजार, पूराबाजार दर्शन नगर के साथ अंबेडकरनगर जनपद से सिविल लाइन, कचहरी, रोडवेज, रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए लोग इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं, जिसके लिये यहां ओवरब्रिज बनाने की मांग काफी समय से की जा रही थी। उन्होंने कहा कि सातों रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण होने के उपरान्त शहर की यातायात सुविधा काफी नियंत्रित हो जायेगी।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: रेलवे विभाग के कर्मचारी की बड़ी लापरवाही, खुले फाटक से गुजरती रही ट्रेन, सोता रहा रेलकर्मी, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार