उन्नाव: एक्सप्रेस-वे पर दिखा रफ्तार का कहर, हादसे में नवजात समेत 3 की मौत, 6 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे हवाई पट्टी पर किलोमीटर संख्या 239 पर गांव हैबतपुर के निकट देर रात पाली राजस्थान से गोंडा जा रही तेज रफ्तार से जा रही कार में अचानक चालक को झपकी आ जाने से दूसरी लेन में जाकर पलट गई । हादसे की सूचना पर पुलिस …

उन्नाव। जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे हवाई पट्टी पर किलोमीटर संख्या 239 पर गांव हैबतपुर के निकट देर रात पाली राजस्थान से गोंडा जा रही तेज रफ्तार से जा रही कार में अचानक चालक को झपकी आ जाने से दूसरी लेन में जाकर पलट गई । हादसे की सूचना पर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची । पुलिस ने रेस्क्यू कर एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया । वहीं हादसे में कार में सवार 9 लोग गंभीर हालत में जिन्हें बांगरमऊ सीएचसी पर लाया गया । जहां पर 3 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और 6 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया । वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

चालक को अचानक झपकी आ गई

आपको बतादें की चले राजस्थान के जनपद पाली के थाना व कस्बा सुमेरपुर के जालौर चौराहा के रहने वाले राममिलन (70) पुत्र भगवती प्रसाद अपने परिवार के साथ कार से गोंडा जा रहा था, जैसे ही कार उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे हवाई पट्टी पर किलोमीटर संख्या 239 गाँव हैबतपुर के पास पहुंची तभी चालक को अचानक झपकी आ गई । वहीं नींद के झोंके में कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर पलट गई । तभी लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार इस कार में भीड़ गई । हादसा इतना जोरदार था की गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए । स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और यूपीडा की टीम को दी ।

वहीं हादसे की सूचना पर बांगरमऊ क्षेत्राधिकारी विक्रमाजीत सिंह, बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र नाथ शुक्ला, बेहटा प्रभारी रमेशचंद्र साहनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं हादसे की सूचना पर यूपीडा की टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया । वहीं हादसे में राममिलन, शांती देवी, कुसुम, लक्ष्मी , गीता, चिंतन, पवनी, ख्याती ( 6 माह ) पुत्री कमलेश घायल हो गए । जिन्हें सीएचसी लाया गया । जहां डॉक्टरों ने चिंतन, पवनी, ख्याती को मृत घोषित कर अन्य सभी को जिला अस्पताल रिफर कर दिया । वहीं दूसरी कार चालक हरदीप सिंह निवासी बीपी तोहरा थाना बादशो से पटियाला पंजाब बाल-बाल बच गया । पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

पढ़ें-रायबरेली: मरीजों के साथ लापरवाही, शहर के नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त

संबंधित समाचार