आगरा: फेरों से पहले मंडप से भागी दुल्हन, दूल्हा करता रह गया इंतजार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। थाना लोहामंडी अंतर्गत नौबस्ता में शादी में जयमाला की रस्म के बाद दुल्हन मंडप से रफूचक्कर हो गई। दुल्हन के बाद उसके माता-पिता भी चले गए। पुलिस दुल्हन के घर गई तो वहां ताला लगा हुआ था। दुल्हन की तलाश जारी है। बता दें, बुधवार रात को नौबस्ता के मैरिज होम में दूल्हा पक्ष …

आगरा। थाना लोहामंडी अंतर्गत नौबस्ता में शादी में जयमाला की रस्म के बाद दुल्हन मंडप से रफूचक्कर हो गई। दुल्हन के बाद उसके माता-पिता भी चले गए। पुलिस दुल्हन के घर गई तो वहां ताला लगा हुआ था। दुल्हन की तलाश जारी है।

बता दें, बुधवार रात को नौबस्ता के मैरिज होम में दूल्हा पक्ष बरात लेकर पहुंचा। धूमधाम से बरात पहुंची। इसके बाद लड़का-लड़की ने एक दूसरे को वरमाला पहनाईं। यहां तक सब कुछ ठीक था। जयमाला के बाद आगे की रस्मों की तैयारी चल रही थी। इसी बीच दुल्हन पक्ष की ओर से घर पर कोई रस्म कराने की बात कही गई।

दुल्हन मैरिज होम से बाइक पर बैठकर निकल गई। थोड़ी देर बाद लड़की के माता-पिता भी चले गए। दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन और उसके घरवालों के लौटने का इंतजार करने लगे। मगर, काफी देर तक जब वो नहीं आए तो फोन किया गया। फोन भी स्विच ऑफ था। कुछ लोगों को लड़की के घर भेजा गया, वहां पर भी ताला लटका हुआ था।

दुल्हन के भाग जाने के बाद दूल्हा पक्ष के लोगों ने पुलिस को पूरी घटना बताई। वहीं, दूल्हा पक्ष की ओर से बताया गया कि शादी का पूरा खर्च उनकी ओर से उठाया गया है। लड़की वालों ने कहा था कि वो बहुत गरीब हैं।

पढ़ें- पीलीभीत: हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को विदा करा कर ले गए दूल्हे राजा, देखने वालों का उमड़ा हुजूम 

 

 

संबंधित समाचार