Weather Report: काशी में तापमान पहुंचा 44 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने तेज लू के कहर की जताई आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। तपती गर्मी से आम जन की हालत खराब होती जा रही है। वाराणसी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में तापमान आसमान छूने लगा है। अधिकतम तापमान 44.6°C पर आ गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 26°C दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने तीन दिन तक तेज लू के कहर की आशंका जताई है। वहीं अब …

वाराणसी। तपती गर्मी से आम जन की हालत खराब होती जा रही है। वाराणसी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में तापमान आसमान छूने लगा है। अधिकतम तापमान 44.6°C पर आ गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 26°C दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने तीन दिन तक तेज लू के कहर की आशंका जताई है। वहीं अब तापमान में एक रेगुलेरिटी मेंटेन होगी।

वाराणसी में बुधवार शाम से ही हवा का चलना बंद हो गया है। हवा की गति 0 किलोमीटर प्रति घंटे है, जबकि इसमें नमी 43% तक दर्ज किया गया। वाराणसी में 1 मई से 3 मई तक बादल छा सकते हैं। इससे दिन का तापमान 4-5°C तक घट सकता है।

वाराणसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) आज 121 अंक पर है। जबकि कल तक 94 अंक था। आज शहर में प्रदूषण का स्तर कुछ बढ़ गया है। वाराणसी शहर में आज का सबसे अधिक प्रदूषित इलाका भेलूपुर रहा, जहां AQI 147 अंक दर्ज किया गया।

पढ़ें- रुद्रपुर: 30 अप्रैल तक होती रहेगी तापमान में बढ़ोतरी, तराई का तापमान पहुंचा 40 डिग्री

संबंधित समाचार