गुजरात HC से शाहरुख खान को मिली बड़ी राहत, ‘रईस’ के प्रमोशन में हुई थी भगदड़, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। फिल्म रईस के प्रमोशन के दौरान मची भगदड़ मामले में शाहरुख खान को गुजरात हाईकोर्ट ने राहत दी है। 2017 में प्रमोशन के दौरान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मची थी, जिसमें एक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। दरअसल, प्रमोशन कार्यक्रम के दौरान एक शख्स की मौत …

मुंबई। फिल्म रईस के प्रमोशन के दौरान मची भगदड़ मामले में शाहरुख खान को गुजरात हाईकोर्ट ने राहत दी है। 2017 में प्रमोशन के दौरान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मची थी, जिसमें एक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

दरअसल, प्रमोशन कार्यक्रम के दौरान एक शख्स की मौत हो गई थी। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए मुंबई से दिल्ली की यात्रा ट्रेन से कर रहे थे। इसी बीच जैसे ही ट्रेन वड़ोदरा रेलवे स्टेशन पहुंची, शाहरुख को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई।

इस दौरान एक्टर ने भीड़ के बीच कुछ स्माईली गेंदे और टी-शर्ट फेंकी, जिसके बाद भीड़ ने एक दूसरे से हाथापाई शुरू कर दी और भगदड़ मच गई। इस भगदड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी भगदड़ में एक व्यक्ति के मौत हो गई।

पढ़ें- ब्राइडल लुक में हिमांशी खुराना ने करवाया फोटोशूट, फैंस के दिलों पर गिराई बिजलियां, देखें PHOTOS

संबंधित समाचार