Lucknow Corona Update: राजधानी में कोरोना के 18 नए केस, दो स्कूलों के छात्र हुए कोविड-19 से संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोरोना वायरस तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को राजधानी में 18 नए केस सामने आए हैं। बुधवार को हजरतगंज के कैथेड्रल स्कूल और इंदिरानगर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की एक-एक छात्राओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कैथेड्रल स्कूल कक्षा नौ की छात्रा में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसके संपर्क …

लखनऊ। कोरोना वायरस तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को राजधानी में 18 नए केस सामने आए हैं। बुधवार को हजरतगंज के कैथेड्रल स्कूल और इंदिरानगर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की एक-एक छात्राओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कैथेड्रल स्कूल कक्षा नौ की छात्रा में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसके संपर्क में आने वाले 57 छात्र-छात्राओं शिक्षकों और परिवार के सदस्यों की जांच की गई है।

इसके अलावा दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी कक्षा नौ की छात्रा में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसके संपर्क में आए 45 लोगों की कोरोनावायरस की जांच करवाई गई है। राजधानी में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 81 पर पहुंच गई है। सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रवक्ता योगेश रघुवंशी के अनुसार, संक्रमित पाए गए व्यक्तियों में अलीगंज क्षेत्र में छह लोग संक्रमित मिले हैं। कैसरबाग में चार, आलमबाग में तीन, चिनहट में तीन, मोहनलालगंज में एक और रेडक्रास में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

पढ़ें- कोरोना रोधी टीके की बूस्टर डोज जरूरी : प्रो. तूलिका चंद्रा

संबंधित समाचार