चुनाव जीतने के बाद जनता के बीच पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, प्रदर्शनकारी ने फेंके टमाटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक बार फिर देश के राष्ट्रपति चुनावों में जीत दर्ज की है। चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद पेरिस से बवाल की खबरें आई थीं। चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मैक्रों पहली बार जनता के बीच पहुंचे। वह पेरिस के उत्तर पश्चिम में सेर्गी में …

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक बार फिर देश के राष्ट्रपति चुनावों में जीत दर्ज की है। चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद पेरिस से बवाल की खबरें आई थीं। चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मैक्रों पहली बार जनता के बीच पहुंचे। वह पेरिस के उत्तर पश्चिम में सेर्गी में वोटरों से मिल रहे थे कि तभी एक प्रदर्शनकारी ने उन पर टमाटर फेंके। टमाटर उन्हें लगा तो नहीं लेकिन इससे उनकी सुरक्षा टीम चौकन्नी हो गई।

ऐसी जगह में पहुंचे मैक्रों जहां मिले कम वोट
बुधवार को भीड़ के बीच जाने के लिए मैक्रों ने ऐसी जगह का चयन किया जहां उन्हें पहले दौर में वामपंथी उम्मीदवार जीन-ल्यूक मेलेनचॉन की तुलना में कम वोट मिले हैं। उन्होंने मतदाताओं से कहा, ‘मैं यह कहने आया हूं कि मैंने हर किसी की आवाज सुनी है। मैं उन इलाकों के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा जो सबसे अधिक कठिनाइयों में हैं।’

https://twitter.com/i/status/1519305645014593536

एफसीसी ने मोक्रों की जीत पर लगाई मुहर
फ्रांस की संवैधानिक परिषद ने आधिकारिक तौर पर  इमैनुएल मैक्रों को दोबारा देश के राष्ट्रपति चुने जाने को मंजूरी दे दी है। परिषद ने कहा है  मैक्रों का नया कार्यकाल 14 मई से शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में  मैक्रों को 18,768,639 वोट मिले, जो कुल मतदान का 58.55 प्रतिशत है। वहीं मरीन ले पेन को 13,288,688 मत मिले, कुल मतदान का 41.45 फीसदी है। परिषद के अध्यक्ष लॉरेंट फैबियस ने बुधवार को कहा कि मैक्रों ने पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की है, इसलिए संवैधानिक परिषद मैक्रों को फ्रांस के नए राष्ट्रपति के रूप में घोषित करती है। उन्होंने कहा कि मैक्रो का दूसरा कार्यकाल 14 मई से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें:- Ukraine Russia War : 6 मई को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अनौपचारिक बैठक करेगा रूस, दुनिया को यूक्रेन का बताएगा सच

संबंधित समाचार