पवन सिंह ने फैमिली कोर्ट में दी तलाक की अर्जी, पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की मैरिड लाइफ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। पवन सिंह की शादीशुदा लाइफ में तनाव चल रहा है। पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की मांग की है। पवन सिंह ने आरा व्यवहार न्यायालय के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी …

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की मैरिड लाइफ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। पवन सिंह की शादीशुदा लाइफ में तनाव चल रहा है। पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की मांग की है। पवन सिंह ने आरा व्यवहार न्यायालय के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी है।

आपको बतादें कि तलाक तक बात इस लिए आई है क्योंकि पवन सिंह पत्नी पर अत्याचार करते थे और वहीं दूसरी तरफ, सुपरस्टार की पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

तालाक के मामले में कोर्ट ने अगली तारीख दी है। पवन सिंह का कहना है कि वो अब अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहते हैं। कोर्ट के बाहर पवन सिंह की पत्नी के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया कि सुपरस्टार और उनकी पत्नी के बीच नहीं पट रही है। दोनों के बीच विवाद होते रहता है। इसी विवाद को लेकर तलाक की अर्जी दी गई है। पवन सिंह शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ अत्याचार करते थे। वे उनसे मारपीट और गाली गलौच किया करते थे। शादी के बाद पवन सिंह ने दो बार पत्नी का गर्भपात भी कराया था।

आपको बतादें कि पवन सिंह की यह दूसरी शादी थी जो की पवन सिंह के अत्याचार के कारण नहीं चल पाई और आखिरकार बात तालाक तक पहुंच गई। जिस कारण पवन सिंह की पर्सनल लाइफ हमेशा से चर्चा में रही है। पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम ने सुसाइड किया था। पहली पत्नी के जाने के बाद पवन सिंह अकेले पड़ गए थे।

इस दौरान पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के करीब आए। दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में छाई रहीं। सबको झटका तब लगा जब अक्षरा सिंह संग रोमांस की खबरों के बीच पवन सिंह ने दूसरी शादी रचा ली। इसके बाद अक्षरा ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

तलाक की अर्जी फाइल करने के बाद पवन और ज्योति  आमने सामने आ गए हैं। पवन सिंह पर ज्योति के लगाए आरोप गंभीर हैं। हालांकि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें-Bhojpuri Cinema: शुरू हुई पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की फिल्म ‘हर हर गंगे’ की शूटिंग

 

संबंधित समाचार